ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

जमीन विवाद में किसान की बेरहमी से हत्या, खेत में गमछे से गला दबाकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: शिवहर जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। तरियानी थाना क्षेत्र के घुसूकपुर गांव में खेत पर गए एक किसान की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए...

जमीन विवाद में किसान की बेरहमी से हत्या, खेत में गमछे से गला दबाकर उतारा मौत के घाट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के घुसूकपुर वार्ड संख्या-2 में रविवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. खेत में काम करने गए एक किसान की कथित तौर पर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


मृतक की पहचान घुसूकपुर निवासी स्वर्गीय राम कलेवर राय के 55 वर्षीय पुत्र साहब राय के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, खेत और जमीन के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार को साहब राय अपने खेत में बीज उखाड़ने गए थे. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि उनकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.


मृतक की पुत्रवधू शोभा देवी ने बताया कि उनके ससुर रोज की तरह खेत में काम करने गए थे. पहले से चल रहे जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना पर तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की.


शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है.


तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.