ब्रेकिंग
Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल

देवी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी लिखकर युवक ने किया सुसाइड, तलाकशुदा महिला के इश्क में था पागल

SHEKHPURA : पटना की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के प्यार में शेखपुरा का रहने वाला एक युवक ऐसा पड़ा की फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है,

देवी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी लिखकर युवक ने किया सुसाइड, तलाकशुदा महिला के इश्क में था पागल
Anamika
2 मिनट

SHEKHPURA : पटना की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के प्यार में शेखपुरा का रहने वाला एक युवक ऐसा पड़ा की फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका को ठहराया है.

युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मैं राहुल कुमार, आज मैं मरने जा रहा हूं. मेरी मौत का कारण सिर्फ और सिर्फ ... देवी है. मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. इसमें मेरे परिवार वालों का कोई दोष नहीं है.' 

राहुल का शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

राहुल के चचेरे भाई विनय ने महिला पर यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. विनय ने बताया कि मृतक असम में एक होटल में रिसेप्शनिस्ट  था. इसी दौरान इसकी मुलाकात पटना की एक तलाकशुदा महिला से हुआ, जो होटल में अक्सर ठहरने जाती थी. राहुल और महिला दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया और प्रेम-प्रसंग चलने लगा. 

देवी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी लिखकर युवक ने किया सुसाइड, तलाकशुदा महिला के इश्क में था पागल

विनय ने बताया कि 3 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था. महिला उसे अपने घर पर बुलाती थी और उसका यौन शोषण करने लगी थी. उसने फोटो दिखा कर राहुल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और शादी का दबाव बनाने लगी. इसका विरोध करने पर  उसने राहुल पर चोरी और दुष्कर्म का FIR दर्ज कराया था. जिस कारण से राहुल परेशान रहता था. इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया.राहुल के सुसाइड से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.