ब्रेकिंग
दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी और भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी और भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत

एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से होगा मरीजों को लाभ

Bihar News: समस्तीपुर में एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का 1 नवंबर 2026 को भव्य उद्घाटन किया गया। अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन आज, दिनांक 01 नवंबर 2026 को एस. के. मंडल फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री एस. के. मंडल एवं सचिव श्रीमती मोनी रानी के कर कमलों द्वारा किया गया। 




इस अस्पताल की शुरुआत से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ बनाना और हर व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 





इस अवसर पर अध्यक्ष एस. के. मंडल ने कहा कि हमारा उद्देश्य चिकित्सा को केवल व्यवसाय तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना है। हम चाहते हैं कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी व्यक्ति को बेहतर इलाज से वंचित न रहना पड़े। मरीजों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।





सचिव मोनी रानी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। हमारा प्रयास हैं कि मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आधुनिक उपचार की सुविधाएं मिलें। अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्वास का केंद्र बने, यही हमारी कामना है।





अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्‌डी रोग, लैप्रोस्कोपी, हृदय रोग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी जांच जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।





मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही विभिन्न मार्गों से अस्पताल आने-जाने के लिए बस सेवा का भी संचालन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और सेवाभाव के साथ एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता