ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

सेल्फी लेने का ऐसा जुनून कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही मौके पर मौत

Bihar Train Accident: समस्तीपुर के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप...

सेल्फी लेने का ऐसा जुनून कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही मौके पर मौत
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: समस्तीपुर के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सावन की पहली सोमवारी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया. मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन करने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे 44 वर्षीय युवक की मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.


मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अशर्फी महतो के पुत्र राम कृपाल महतो के रूप में हुई है. बताया गया कि राम कृपाल महतो अपनी पत्नी के साथ सावन की पहली सोमवारी पर उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे.


परिजनों के अनुसार, मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन करने के बाद राम कृपाल की पत्नी वहीं पूजा-अर्चना में व्यस्त थीं. इसी दौरान राम कृपाल रेलवे स्टेशन की ओर चले गए. कुछ देर बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम कृपाल विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए थे. वह मालगाड़ी पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आ गए.


हादसा होते ही तेज धमाके की आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और श्रद्धालु मौके की ओर दौड़ पड़े. सावन की पहली सोमवारी होने के कारण स्टेशन और आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं की भीड़ थी. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.


बताया गया कि रेलवे लाइन के ऊपर करीब 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड विद्युत लाइन गुजर रही थी. मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान युवक इसके संपर्क में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


राम कृपाल की पत्नी घटना के समय मंदिर में पूजा कर रही थीं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंचीं. वहां पति को मृत देखकर वह बेसुध हो गईं. परिजनों के पहुंचने के बाद स्टेशन परिसर में चीख-पुकार मच गई.


एक तरफ सावन की पहली सोमवारी पर मंदिर में पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भीड़ थी, वहीं दूसरी तरफ हादसे की खबर से मृतक के परिवार में मातम पसर गया.


घटना की सूचना मिलने के बाद बछवाड़ा जीआरपी और विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.