ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर की गंदी करतूत का छात्रा ने किया पर्दाफाश, पुलिस ने दबोचा

Bihar News: समस्तीपुर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा द्वारा प्रधानाध्यापक पर बैड टच का आरोप लगाने के बाद भारी हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे...

बिहार के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर की गंदी करतूत का छात्रा ने किया पर्दाफाश, पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के एक उर्दू विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए, जिसके बाद विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ।


बताया जा रहा है कि छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गाए और गांव के अन्य लोगों के साथ विद्यालय पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते स्कूल परिसर में भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय बच्चों के लिए सबसे पवित्र जगह माना जाता है, लेकिन अगर वहीं छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत हो तो यह बेहद गंभीर और शर्मनाक बात है। लोगों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की।


हंगामा बढ़ता देख आरोपित प्रधानाध्यापक खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक ग्रामीण विद्यालय परिसर में डटे रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही सबसे पहले डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल स्कूल पहुंचा। दारोगा अमर कुमार, आलोक कुमार और आजाद खान समेत कई पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक को कमरे से बाहर निकाला और सुरक्षा के बीच थाना ले गई।


घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण लगातार आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दुर्गेश कुमार झा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।