ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS: शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड में शराब पीकर विद्यालय आने और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में शिक्षक अविनाश चंद्रा को निलंबित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर डीईओ जांच के बाद कार्रवाई की गई।

बिहार न्यूज
शराबी शिक्षक पर कार्रवाई
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR:बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता के शिक्षक अविनाश चंद्रा को शराब पीकर स्कूल आने और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सख्त निर्देश के बाद की गई।


मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे थे। साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ उनके अनुचित व्यवहार की शिकायत भी सही पाई गई।


जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक अविनाश चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभाग ने बताया कि उनके विरुद्ध अलग से आरोप-पत्र जारी किया जाएगा।


निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, सिंधिया निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता और छात्रों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टैग्स