ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पति था बाहर, इधर चार बच्चों की मां को भतीजे से हो गया प्यार... पंचायत में पहुंचा मामला, फिर जो हुआ

Bihar Viral News: समस्तीपुर में एक अनोखी और विवादित शादी का मामला चर्चा में है। चार बच्चों की मां और एक युवक के बीच संबंधों के बाद पंचायत में शादी कराए जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम...

पति था बाहर, इधर चार बच्चों की मां को भतीजे से हो गया प्यार... पंचायत में पहुंचा मामला, फिर जो हुआ
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral News: बिहार के समस्तीपुर जिले से रिश्तों को लेकर एक अनोखा और चर्चित मामला सामने आया है. यहां चार बच्चों की मां ने अपने ही भतीजे से शादी कर ली. दोनों पहले से शादीशुदा हैं. महिला चार बच्चों की मां है, जबकि युवक एक बेटी का पिता बताया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.


मामला हसनपुर प्रखंड के एक गांव का है. जानकारी के अनुसार, महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता था. इसी दौरान महिला और उसके ज्येष्ठ के बेटे के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. दोनों कथित तौर पर छिपकर मिलते रहे. जब इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया.


बढ़ते विवाद के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत के दौरान युवक ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पंचायत के कहने पर युवक ने सिंदूर भरा था.


घटना के बाद महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है, जबकि उसके चारों बच्चे अपने पिता के साथ हैं.


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.