ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब: भूसी के ढेर में छिपे 1.11 करोड़ रुपये की शराब का खुलासा

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ताजपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 9198 लीटर अवैध शराब बरामद...

बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब: भूसी के ढेर में छिपे 1.11 करोड़ रुपये की शराब का खुलासा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्य निषेध और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई ने तस्करों के नए और शातिर तरीकों का भी खुलासा कर दिया है।


पूरा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने एक संदिग्ध 14 चक्का ट्रक को रोका। ट्रक को देखकर पहले तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही तलाशी शुरू हुई, अधिकारियों के भी होश उड़ गए।


ट्रक के अंदर बेहद चालाकी से तहखाना बनाया गया था, जिसके ऊपर भूसी भरी हुई थी। इसी भूसी के अंदर शराब के कार्टून छिपाकर रखे गए थे, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। लेकिन टीम की सतर्कता के आगे तस्करों की चालाकी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।


तलाशी के दौरान कुल 1022 कार्टून में करीब 9198 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया है।


कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की मुस्तैदी से उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं।


पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को समस्तीपुर में अब तक की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है, जिसने तस्करों के नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचाई है।