ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम में ठहराव शुरू, मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव बुधवार से शुरू हो गया। ट्रेन संख्या 12565 और 12566 का यहां दो मिनट स्टॉपेज होगा, जिससे यात्रियों को दिल्ली और दरभंगा जाने में सुविधा मिलेगी।

बिहार न्यूज
सांसद शांभवी चौधरी ने भी दिखाई झंडी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव अब कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर भी शुरू हो गया है। बुधवार से ट्रेन के अप और डाउन दोनों रूट पर यहां दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव स्थित इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से कर्पूरी ग्राम और आसपास के लोगों को दिल्ली और दरभंगा की ओर यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी।


बुधवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, एमएलसी तरुण कुमार, विधायक अश्वमेघ देवी और समस्तीपुर के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव की शुरुआत की। इस दौरान स्टेशन पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।


कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव की मांग केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने की थी। पिछले साल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कर्पूरी ग्राम दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्री से इस ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग रखी थी।


अब ट्रेन संख्या 12565 और 12566 का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव शुरू हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने से कर्पूरी ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और दरभंगा की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन के ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता