ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?

Bihar News: संदिग्ध अवस्था में बिजली मिस्त्री की मौत के बाद इलाके में सनसनी, हत्या या दुर्घटना? जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक बिजली मिस्त्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, परिजनों का बड़ा दावा, जांच में जुटी पुलिस.

Bihar News: संदिग्ध अवस्था में बिजली मिस्त्री की मौत के बाद इलाके में सनसनी, हत्या या दुर्घटना? जांच में जुटी पुलिस
बिजली मिस्त्री, समस्तीपुर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के परसा गांव के इजराहा चौर से मंगलवार की सुबह एक बिजली मिस्त्री का शव बरामद हुआ है. संदिग्ध परिस्थिति हुई इस मौत ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है. मृतक की पहचान इसी गांव के बिजली मिस्त्री संतोष कुमार झा के रूप में हुई है, जिनके पिता का नाम राजकुमार झा बताया जाता है. इनकी उम्र करीब 40 वर्ष है.


मृतक के भाई ने इस मामले में जानकारी दी है कि सोमवार की रात उनके भाई को बिजली ठीक करने के लिए एक कॉल आया था. जिसके बाद वह अपने उपकरण लेकर रात 8 बजे घर से निकल गए. फिर उनका फोन बंद हो गया. सुबह के सात बजे तक उनकी कोई खबर नहीं आने पर परिजन बेचैन हो उठे. इधर गांव में बात फैली की इजराहा चौर में एक शव पड़ा हुआ है.


इस सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में इजराहा चौर पहुंचे और जब शव की शिनाख्त की गई तो पता चला यह शव संतोष कुमार कहा की ही है. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक के चचेरे भाई मिंटू झा ने कहा है कि “लोगों का कहना है कि मेरे भाई की मौत करेंट लगने से हुई है मगर मैं यह नहीं मानता. वह एक अनुभवी मिस्त्री थे. अगर उनकी मौत करेंट लगने से हुई होती तो उनके हाथ में दस्ताने और पैरों में विशेष चप्पल होने चाहिए थे, मगर उनके सारे उपकरण बाइक में ही मिले.


ऐसे में परिजन कहते हैं कि संतोष झा की हत्या किसी ने साजिश के तहत कर दी है और शव को फेंक दिया गया है. बाद में यह अफवाह उड़ा दी गई कि उनकी मौत करेंट लगने से हुई है. इस मामले की गहन जांच करवाई जाए और कातिलों का पता लगाया जाए. इस बात की काफी संभावना है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने यह कुकृत्य किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब इसके रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि वाकई में उनकी हत्या की गई या फिर करेंट लगने से मौत हुई है.