ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

BJP नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का बड़ा बयान, पूरी तरह से बिहार में सफल नहीं है शराबबंदी

PATNA : शराबबंदी को लेकर बीजेपी के नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा बयान दिया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी नहीं है. हालांकि उन्होंने

 BJP नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का बड़ा बयान, पूरी तरह से बिहार में सफल नहीं है शराबबंदी
Anamika
2 मिनट

PATNA : शराबबंदी को लेकर बीजेपी के नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा बयान दिया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी नहीं है. हालांकि उन्होंने इसके लिए कुछ पुलिस और माफियाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वो लोग अवैध रुप से बिहार में शराबबंदी को सफल होने नहीं दे रहे हैं. 

बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने शराबबंदी में ढिलाई को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर कोई संशोधन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी सफल नहीं है. उन्होंने इसके लिए पुलिस वालों को जिम्मेवार ठहराया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि जिस ईमानदारी के साथ पुलिस वालों को इस कार्य में लगना चाहिए वो उतने ईमानदार नहीं हैं. 

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि  बिहार सरकार को एक संशोधन करना चाहिए कि शराबबंदी कानून में पुलिस की टीम को शामिल न करके उत्पाद विभाग के साथ एक पुलिस की विशेष टीम बनानी चाहिए. उस टीम में थाने की पुलिस को सामिल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि  थाना पुलिस को शराब के अवैध कारोबार से निपटने की जिम्मेदारी से मुक्त रखा जाए. क्योंकि वो लोग न तो शराबबंदी को पूरी तरह से सफल बना रहे हैं और न ही क्राइम कंट्रोल कर पा रहे हैं.