ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बिहार न्यूज
IGIMS पहुंचे निशांत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी पटना के IGIMS में एडमिट हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आईजीआईएमएस में शकुनी चौधरी से मिलने पहुंचे।


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। निशांत कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज मैंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के पिताजी श्री शकुनि चौधरी जी से आईजीआईएमएस में मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


बता दें कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी एक पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। जिसके बाद वो समता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में भी रहे। 


जब सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने तब उनकी प्रतिक्रिया सामने आई थी। तब शकुनी चौधरी ने कहा था कि जो मेहनत करेगा, वो आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि ईश्वर की ऐसी कृपा कभी-कभी होती है। उन्होंने आगे कहा था कि पूरी लड़ाई हम लड़े, लव-कुश बनाए, समता पार्टी बनाए, हम पार्टी बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार की कृपा से सम्राट चौधरी आगे बढ़ गये।