ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

शहीद लवकुश शर्मा को दी गई अंतिम विदाई, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

JEHANABAD : जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान लवकुश शर्मा को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. जैसे ही शहीद लव कुश शर्मा का प

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान लवकुश शर्मा को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. जैसे ही शहीद  लव कुश शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार की देर रात  पैतृक गांव जहानाबाद के  रतनी फरीदपुर के आइरा पहुंचा चारों तरफ भारत माता की जय और लव कुश शर्मा अमर रहे के नारे से गूंज उठा. 

इस मौके पर मगध रेंज के ig, जिले के डीएम, एसपी और तमाम जनप्रतिनिधियों समेत कई लोगो ने शहीद लवकुश शर्मा के शव पर फूल माला चढ़ाकर श्रध्जंलि दी. बुधवार को लवकुश शर्मा का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया. शहीद के 7 साल के बेटे ने जैसे ही अपने पिता को मुखाग्नि दी वहां मौजूद हर आंखें नम हो गई.  

कॉन्स्टेबल लवकुश शर्मा जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड के आईरा गांव के निवासी थे. शहीद लवकुश शर्मा के घर में उनके पिता सुदर्शन शर्मा, मां प्रमिला देवी, पत्नी अनीता देवी, 7 साल का बेटा सूरज और 3 साल की बेटी अनन्या है. लवकुश शर्मा की 2014 में सीआरपीएफ में बहाली हुई थी और वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. लव कुश शर्मा के परिवार वालों ने बताया कि वह आखरी बार 4 महीने पहले अपने गांव आए थे.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता