ब्रेकिंग
उत्पाद निरीक्षक अंकेश राज गोंड़ पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, EOU ने एक साथ 5 ठिकानों पर की थी रेडजहानाबाद में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर बंगाल से पहुंचा युवक, पहचान खुलते ही हुई जमकर पिटाईखात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलउत्पाद निरीक्षक अंकेश राज गोंड़ पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, EOU ने एक साथ 5 ठिकानों पर की थी रेडजहानाबाद में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर बंगाल से पहुंचा युवक, पहचान खुलते ही हुई जमकर पिटाईखात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायल

शहीद खुर्शीद खान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई विदाई

ROHTAS : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतंकी हमले में शहीद हुए रोहतास के बिक्रमगंज के घोसिया काला निवासी खुर्शीद खान का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात उनके गांव पहुंचा.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ROHTAS : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतंकी हमले में शहीद हुए रोहतास के बिक्रमगंज के घोसिया काला निवासी खुर्शीद खान का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात उनके गांव पहुंचा. शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. जैसे ही शहीद का शव उनके गांव पहुंचा भारत माता के जयकारे से पूरा इलाका गूंज गया. हर आंखों में आंसू थे पर सबको अपने लाल पर गर्व है.

 जिले की सीमा पर ही रोहतास डीएम, एसपी सहित तमाम आला अधिकारी सहितआम लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लिए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता की जय के नारे लगाए. शहीद खुर्शीद खान अमर रहे के नारे से पूरा इलाक गूंज उठा. हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय बोल रहे सभी लोगों को अपने बेटे पर गर्व था.

शहीद खुर्शीद खान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव घोसिया काला में किया गया और गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिले के डीएम, एसपी, सीआरपीएफ के आईजी मौजूद थे.