ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सीनियर IAS का प्रमोशन, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार की ओर से नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार कैडर के सीनियर आईएएस अफसर को प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से  सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार की ओर से नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार कैडर के सीनियर आईएएस अफसर को प्रोन्नति दी गई है. IAS अफसर अंशुली आर्या को सचिव स्तर पर प्रमोशन मिला है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अंशुली आर्या को सचिव स्तर पर प्रमोशन मिला है. उनको वेतनमान में प्रोफार्मा पप्रोन्नति बिहार सरकार की ओर से दी गई है. बता दें कि  IAS अंशुली आर्या फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.


अप्रैल 2018 में लोक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव रहीं अंशुली आर्या को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया था. बाद में उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया. पिछले साल जनवरी 2019 में राज्य सरकार ने खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव अंशुली आर्या को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के लिए विरमित कर दिया गे था. उनको दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के प्रशासक के पद पर तैनात किया गया है.


सीनियर IAS का प्रमोशन, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें