ब्रेकिंग
Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा

TRE 3 के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच स्कूलों का होगा आवंटन, विभाग ने ONLINE मांगा 3-3 प्रखंडों का ऑप्शन

PATNA: स्कूलों के आवंटन के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के TRE के अभ्यर्थियों से पहली बार शिक्षा विभाग ने तीन-तीन प्रखंडों का विकल्प मांगा है। इसके लिए एक सॉफ

BIHAR
शिक्षक बहाली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: स्कूलों के आवंटन के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के TRE के अभ्यर्थियों से पहली बार शिक्षा विभाग ने तीन-तीन प्रखंडों का विकल्प मांगा है। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। जो शिक्षक अभ्यर्थी अपना विकल्प नहीं भरेंगे, उनके विद्यालय का आवंटन विभाग के स्तर पर उपलब्ध रिक्ति को देखते हुए आवंटित कर दिया जाएगा। 


दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 22/2024 द्वारा प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के TRE-3 के तहत अनुशंसित एवं काउंसिलिंग में सफल अभ्यर्थियों को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से तीन-तीन प्रखण्डों का विकल्प सॉफ्टवेयर के माध्यम से भरने को कहा गया है। शिक्षक अभ्यर्थियों को https://edu-bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर 3-3 प्रखंडों के विकल्प को भरना होगा। 


05.04.2025 से 12.04.2025 तक इस वेबसाइट को ओपेन कर 3 प्रखंड के विकल्प को भरने का निर्देश दिया गया है। यदि उक्त अवधि में जो शिक्षक अभ्यर्थी अपना विकल्प नहीं भरेंगे,उनके विद्यालय का आवंटन विभाग के स्तर पर उपलब्ध रिक्ति को देखते हुए आवंटित कर दिया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा है। 

टैग्स