ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

स्कूल में घुसकर स्टूडेंट ने सीनियर को मारी गोली, बैग में हथियार लेकर आया था नर्सरी का बच्चा

SUPAUL : बिहार के सुपौल से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। जहां सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी के छात्र ने अपने सीनियर पर गोली चला दी

स्कूल में घुसकर स्टूडेंट ने सीनियर को मारी गोली,  बैग में हथियार लेकर आया था नर्सरी का बच्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। जहां सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी के छात्र ने अपने सीनियर पर गोली चला दी है। इस बच्चे को गोली लगी है वह क्लास थ्री का स्टूडेंट बताया जा रहा है। यह वारदात त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड 16 में स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल की है। घायल छात्र की पहचान मो.आसीफ(12) के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना घटी। यहां नर्सरी क्लास में पढ़ रहे 5 वर्षीय छात्र एकलव्य कुमार अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचे और प्रार्थना से पहले तीसरी क्लास के 10 वर्षीय छात्र आसिफ पर गोली चला दी। गोली आसिफ के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल चल रहा है। इस घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन के तरफ से दोनों बच्चों के परिजनों को स्कूल बुलाया गया था। इसी दौरान आरोपी छात्र एकलव्य भी स्कूल प्रिसिंपल के चैंबर में था। जहां उसके पिता भी मुकेश यादव भी थे। घटना को लेकर बातचीत हो रही थी कि मुकेश यादव हथियार सहित अपने बच्चे को लेकर फरार हो गया। हालांकि,घायल बच्चे के परिजन ने इस दौरान हथियार का मैगजीन उससे छीन लिया। 


उधर,घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में जमकर तोङफोङ की है। वही त्रिवेणीगंज पुलिस मामलें की जांच में जुट गयी है। फिलहाल आरोपी बच्चा और उसके परिजन फरार बताये जाते है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। यह घटना सभी के लिए एक चौंकाने वाली और गंभीर चिंता का विषय बन गई है। स्कूलों में सुरक्षा और छात्रों की बैग की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। माता-पिता और अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में स्कूल डायरेक्टर संतोष कुमार झा को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता