ब्रेकिंग
बिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

ससुराल से घर लौट रहे MR की दर्दनाक मौत, पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक

BEGUSARAI: सड़क हादसे में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के पास हुई जहां अनियंत्रित बाइक अचा

ससुराल से घर लौट रहे MR की दर्दनाक मौत, पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: सड़क हादसे में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के पास हुई जहां अनियंत्रित बाइक अचानक बिजली के पोल से टकरा गयी और इस हादसे में एमआर की मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एमआर की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव स्थित चकबारी टोला निवासी रामनारायण सिंह का 30 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि बबलू होली मनाने अपने ससुराल आकोपुर गोपालपुर गया हुआ था आज बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बसौना मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी। इस हादसे में हेलमेट भी टूट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक बबलू एल्केम कंपनी में एमआर का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही क्षतिग्रस्त बाइक को भी थाने पर लाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता