ब्रेकिंग
Bihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी Bihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी

टेंट पर चढ़ा मजदूर बना हादसे का शिकार, बिजली के नंगे तार ने ली जान, सासाराम में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के सासाराम में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया, जहां टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। रोजी-रोटी कमाने निकला युवक पल भर में हादसे का शिकार हो गया, जिससे मौके...

टेंट पर चढ़ा मजदूर बना हादसे का शिकार, बिजली के नंगे तार ने ली जान, सासाराम में मचा हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां रोजी-रोटी कमाने निकला एक मजदूर काम के दौरान ही मौत का शिकार हो गया। नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मृतक की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है, जो सासाराम के शेरगंज मोहल्ले का रहने वाला था। वह पेशे से टेंट हाउस में काम करता था और रोज की तरह आज भी अपने काम में जुटा हुआ था। जानकारी के अनुसार, तकिया बाजार में एक कार्यक्रम के लिए टेंट-शामियाना लगाया जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ।


बताया जा रहा है कि आदिल टेंट के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के नंगे तार की चपेट में वह आ गया। करंट इतना तेज था कि वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और साथी मजदूर इस हादसे से सदमे में आ गए। आनन-फानन में आदिल को सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।