ब्रेकिंग
पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Bihar News: सासाराम में पति की हत्या के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ जहर खा लि, इलाज के दौरान महिला की मौत, बच्चों की स्थिति नाजुक।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में पिछले महीने 24 मार्च को हसन रजा खान की जमीन खरीद-बिक्री के विवाद के दौरान दिनदहाड़े मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद मृतक हसन रजा खान की पत्नी रेशमा खातून अपने दो छोटे बच्चों के साथ सदमे में पड़ गई।


कल रेशमा खातून ने अपने 4 साल की बेटी तैयबा और डेढ़ साल के बेटे हमजद के साथ जहर खा लिया। उन्हें और उनके बच्चों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान रेशमा खातून की मौत हो गई। वहीं, उनके दोनों बच्चों का इलाज अभी भी वाराणसी में जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


24 मार्च की घटना में हसन रजा खान की हत्या चार लोगों ने मिलकर सड़क पर की थी। इस दर्दनाक घटना और जहर खाने की वारदात के बाद इलाके में गहरा शोक और तनाव व्याप्त है। इस संबंध में SDPO-2 कुमार वैभव ने बताया कि पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूरे प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता