ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

सासाराम परिवहन विभाग में 2.30 करोड़ का घोटाला, चार कर्मियों पर केस दर्ज

सासाराम जिला परिवहन कार्यालय में 2.30 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर। ऑडिट में खुलासा होने पर डीटीओ ने 4 कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दो कर्मचारियों ने मोटर व्हीकल टैक्स और दो ने ई-चालान की राशि बैंक में जमा नहीं की।

Bihar
वित्तीय अनियमितता उजागर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास जिले के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है। जहां सासाराम के जिला परिवहन कार्यालय में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। सासाराम के परिवहन विभाग में कार्यरत 4 कर्मियों ने मिलकर 2 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि को सरकारी खाते में जमा नहीं कराया। 


इस घोटाले की जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने पुष्टि की है। ऑडिट में मामला उजागर होते ही समाहरणालय में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने इस संबंध में अपने ही कार्यालय के चार कर्मियों पर घोटाले का केस दर्ज कराया है। 


सासाराम के नगर थाना में मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस डीटीओ कार्यालय पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के अनुसार उनके कर्मी अजय कुमार सिंह और अक्षय कुमार नामक दो स्टाफ ने मोटर व्हीकल टैक्स के जमा किए गए एक करोड़ 75 लाख रुपए बैंक में जमा नहीं किया।


साथ ही प्रोग्रामर अनिल कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर जिसका उसका भी नाम अनिल कुमार ही है। इन दोनों अनिल कुमार ने मिलकर ई-चलान का 55 लाख रुपए बैंक में नहीं जमा किया। जब वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2025 के वित्तीय वर्ष की ऑडिट में हुई तो यह बात सामने आई है।


 जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया है कि आम लोगों से वसूले गए राशि को सरकार के खाते में नहीं जमा करना एक बड़ा वित्तीय अनियमितता है। जिसके बाद उन्होंने नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की नजाकत को देखते हुए सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दिया है।