ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सासाराम में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 9 घायल

SASARAM : सासाराम में आज का दिन एक परिवार पर काल बनकर टूटा. पहले बस की चपेट में आने से दिनारा के बलदेव हाई स्कूल के पास एनएच-30 पर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे. वहीं घायल युवको

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SASARAM : सासाराम में आज का दिन एक परिवार पर काल बनकर टूटा. पहले बस की चपेट में आने से दिनारा के बलदेव हाई स्कूल के पास एनएच-30 पर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे. वहीं घायल युवकों को देखने जा रहे परिजनों के मैजिक वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.

दोनों हादसा एक ही जगह हुआ है. कुछ देर पहले जिस जगह पर बाइक सवार युवक घायल हुए थे, वहीं ट्रक की चपेट में आने से  मैजिक सवार चाचा-भतीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं मैजिक वैन में सवार 4 महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. वहीं पहली घटना में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. मृतक की पहचान 25 साल के रितेश पासवान और उसके भतीजा 4 साल के आदित्य के रुप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता