ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

सासाराम में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

SASARAM : बिहार में कोरोना काल में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  बिहार में कोरोना काल में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रविवार की देर शाम अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां अकोढ़ीगोला थाना इलाके की है, जहां हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. देर शाम अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक निजी कंपनी के 2 सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि वेतन भुगतान के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया है.


गोली लगने के कारण दोनों सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल ब्रजेश सिंह और विनय कुमार सिंह को इलाज के लिए अकोढ़ीगोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. ब्रजेश सिंह के पैर में गोली लगी है, जबकि विनय के कंधे में गोली लगी है. बताया जाता है कि अकोढीगोला में एक निजी सिक्योरिटी कंपनी का कार्यालय है. उसी कार्यालय के पास कुछ सिक्युरिटी गार्ड अपना वेतन लेने के लिए खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद अपराधी आए तथा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.


घटना की सूचना मिलते ही रोहतास पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता