ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर: सासाराम के बाद नालंदा में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने गाड़ियों को लगाई आग, गोली लगने से कई लोग घायल, धारा 144 लागू

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद शहर में भारी बवाल हो गया है। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।इस दौरा

बड़ी खबर: सासाराम के बाद नालंदा में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने गाड़ियों को लगाई आग, गोली लगने से कई लोग घायल, धारा 144 लागू
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद शहर में भारी बवाल हो गया है। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।इस दौरान गोलीबारी की भी घटना हुई है, जिसमें एक बच्चे को गोली लगी है वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे बिहारशरीफ में धारा 144 लागू कर दिया है। 


दरअसल, शहर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब रामनवमी की शोभा यात्रा पर रोड़ेबाजी कर दी गई। रोड़ेबाजी के बाद दो पक्षों के लोग उग्र हो गए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान एक ओर से फायरिंग भी की गई, जिसमें एक बच्चे को गोली लगी है और 4 लोगों को छर्रा लगा है। इस घटना के बाद उपद्रवियों ने देखते ही देखते कई दुकानों और होटल को आग के हवाले कर दिया है। शहर के हालात पूरी तरह से अनियंत्रित हो गए हैं।


पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उपद्रवी पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं और पुलिस वैन में भी तोड़फोड़ कर दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बिहार शरीफ शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा जैसे ही कांटा पर मोहल्ला पहुंची उसी दौरान छत से रोड़ेबाजी की घटना हुई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


डीएम और एसपी के साथ इलाके में पुलिस बलों को तैनात किया गया है और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। उग्र भीड़ ने शहर के चार मोहल्लों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। गगनदीवान, भारवपर, मुरारपुर, मोहल्ले में उपद्रवियों ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दिया है। पूरे जिले में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। इलाके में रूक रूक कर फायरिंग हो रही है। हालात को देखते हुए पूरे शहर की बिजली काट दी गई है और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।