ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सास के लव अफेयर से बहू थी परेशान, मां और पति के साथ मिलकर प्रेमी की कर दी हत्या

AURANGABAD: विधवा सास का किसी शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर बहू परेशान रहती थी. तंग आकर उसने अपनी मां और पति के साथ मिलकर सास के प्रेमी क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

AURANGABAD: विधवा सास का किसी शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर बहू परेशान रहती थी. तंग आकर उसने अपनी मां और पति के साथ मिलकर सास के प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी टोले आजाद विगहा गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हैं कि उसी गांव के रहने वाले 55 साल के जुगेश्वर पासवान बहू के सास का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था. जिससे घरवाले परेशान थे. हत्या के बाद शव को पेड़ से सभी ने लटका कर सुसाइड बताने की कोशिश की. लेकिन यह साजिश सफल नहीं हो पाई. 

मृतक के बेटे ने कराया केस

मृतक का बेटा रवि कुमार हसपुरा थाना में हत्या का केस दर्ज कराया है.  जिसमें विधवा शकुंतला कुंवर, उसका बेटा मुन्ना पासवान, उसकी पत्नी काजल देवी और काजल की मां को आरोपी बनाया गया है.  पुलिस ने बहू और उसकी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने बताया कि विधवा शकुंतला की पति की मौत करीब 10 साल पहले हो गई थी. जिसके बाद जुगेश्वर की पत्नी की भी मौत करीब 9 साल पहले हुई थी.  दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे. इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आए. घर का खर्च भी उठाता था, लेकिन बेटे की शादी होने के बाद जब बहू घर आई तो उससे यह पसंद नहीं था. बहू और बेटे ने कई बार प्रेमी को समझाया था, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था. 



टैग्स