ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

वेतनमान वाले सरकारी शिक्षकों को बड़ा तोहफा, सैलरी बढ़ेगी, मोटा एरियर भी मिलेगा

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 25 हजार से ज्यादा वेतनमान वाले शिक्षकों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. उनके वेतन में भारी इजाफा हुआ है. मोटा एरियर भी मिलने जा रहा है.

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 25 हजार से ज्यादा वेतनमान वाले शिक्षकों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. उनके वेतन में भारी इजाफा हुआ है. मोटा एरियर भी मिलने जा रहा है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.


राज्य सरकार का आदेश
बिहार सरकार ने सूबे के सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी और कन्या मध्य विद्यालय में कार्यरत सहायत शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को MACP 2010 के प्रावधानों के तहत वेतनवृद्धि का आदेश जारी कर दिया है. राज्य वेतन आयोग ने 6 मार्च 2019 को ही उन्हें इसका लाभ देने की अनुशंसा की थी. आज शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के वेतन में लगभग 10 हजार रूपये की वृद्धि होगी वहीं उन्हें मोटा एरियर भी मिलेगा.


शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जो शिक्षक 1 जनवरी 2009 से पहले 20 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं और जिन्हें 4 मार्च 2014 से प्रवरण वेतनमान स्वीकृत है उन्हें 1 जनवरी 2009 से MACP का ग्रेड पे मिलेगा. हालांकि इसका वास्तविक लाभ 4 मार्च 2014 से देय होगा.  वैसे शिक्षक जिनकी सेवा 1 जनवरी 2009 से 4 मार्च 2014 के बीच पूरी होती है और जिन्हें 4 मार्च 2014 से प्रवरण वेतनमान स्वीकृत हैं, उन्हें इस अवधि में देय तिथि से MACP के लिए अनुमान्य ग्रेड-पे के आधार पर नोशनली गणना की जाएगी. उनके लिए भी वास्तविक लाभ 4 मार्च 2014 से देय होगी।


शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि वैसे शिक्षक जो 4 मार्च 2014 से पहले 30 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं और उन्हें उसी तिथि से प्रवरण वेतनमान स्वीकृत है तो उन्हें 1 जनवरी 2009 या उसके बाद जब भी 30 साल की सेवा पूरी हुई उस दिन से तृतीय वेतन उन्नयन मिलेगा. हालांकि उन्हें भी वास्तविक लाभ 4 मार्च 2014 से ही प्राप्त होगा. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें