ब्रेकिंग
Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी

खराब पड़े सरकारी नलकूपों पर हाईकोर्ट सख्त, तीन जिलों के डीएम से मांगा जवाब

PATNA : राज्य में खराब पड़े सरकारी नलकूपों को लेकर हाईकोर्ट अब गंभीर हो गया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 3 जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की है। विकास चंद्र उर्

खराब पड़े सरकारी नलकूपों पर हाईकोर्ट सख्त, तीन जिलों के डीएम से मांगा जवाब
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राज्य में खराब पड़े सरकारी नलकूपों को लेकर हाईकोर्ट अब गंभीर हो गया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 3 जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब की है। विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने पटना, सारण और वैशाली के जिलाधिकारियों से जवाब तलब किया है। 


चीफ जस्टिस संजय करोल और न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता विकास चंद्र की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 3 जिलों में खराब पड़े नलकूपों को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि इन तीन जिलों में सिर्फ तीन नलकूप ही काम कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट मित्र नियुक्त करते हुए एडवोकेट सुरेंद्र सिंह में कोर्ट को बताया कि इन तीन जिलों में करोड़ों रुपए का फंड सिर्फ नलकूपों के रखरखाव के लिए आवंटित था बावजूद ऐसी स्थिति है। 


हाईकोर्ट ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए तीनों जिलों के डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने 3 जिलों के डीएम से नलकूप लगाने और उसके रखरखाव के खर्चे का ब्योरा देने को कहा है। 2 हफ्ते में यह पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट के पास देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई मार्च के पहले हफ्ते में होगी।