ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

खुशखबरी : सरकार देगी 17 लाख से ज्यादा श्रमिकों को पेंशन की सौगात

PATNA : असंगठित क्षेत्र के 17 लाख 60 हजार 235 श्रमिकों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है. बिहार सरकार सभी को पेंशन की सौगात देने की योजना बना रही है, जिसका लाभ सभी को मिलेगा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : असंगठित क्षेत्र के 17 लाख 60 हजार 235 श्रमिकों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है. बिहार सरकार सभी को पेंशन की सौगात देने की योजना बना रही है, जिसका लाभ सभी को मिलेगा. 

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना जैसी पेंशन स्कीम में निबंधित श्रमिकों को लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार अपने खजाने से अंशदान करेगी. इसके लिए श्रम संसाधन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. सीएम के स्तर से प्रस्ताव पर विमर्श होने के बाद इसे राज्य कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. यह स्कीम श्रमिकों को बुढ़ापे के समय सम्मानजनक जीवनयापन करने में मदद करेगा. इस योजना के तहत 60 साल के बाद श्रमिकों को तीन हजार पेंशन की गारंटी दी जाती है.

श्रम संसाधन विभाग के अनुसार पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में अगले पांच साल के दौरान प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के एक करोड़ से ज्यादा श्रमिकों को लाभ दिलाने का लक्ष्य है. इस कैटेगरी में रेहड़ी, खोमचे, रिक्शा चलाने वाले, कचरा बीनने वाले, कृषि, बीड़ी, हथकरघा सहित घरेलू नौकर और काम वाली बाइयां शामिल होंगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें