ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़

Bihar News: बिहार के इस जिले में सड़क चौड़ीकरण को सरकार ने दी मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़; विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar News: सरकार ने सारण जिले के सोनपुर क्षेत्र की सुतीहार से काटसा मार्ग के 7.30 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मंजूरी दी है। 29.45 करोड़ रुपये की इस परियोजना से आवागमन सुगम होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में सड़कों के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में सड़कों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सारण जिले के सोनपुर अंतर्गत सुतीहार से काटसा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। 


उन्होंने बताया कि 7.30 किलोमीटर लंबाई वाली इस सड़क के निर्माण पर उनतीस करोड़ पैंतालीस लाख बहत्तर हजार रुपये की लागत आएगी। वर्तमान में सड़क संकरी होने से लोगों को यातायात में दिक्कत होती है, लेकिन परियोजना पूर्ण होने पर आवागमन आसान होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। 


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सड़क निर्माण, पुल-पुलियों के निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार अब लालू-राबड़ी राज के ‘गड्ढे वाली सड़क’ के दौर से बाहर निकलकर अपनी शानदार और मजबूत सड़क नेटवर्क के लिए जाना जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता