ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

सारण जिले में 36 पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। कई थानाध्यक्षों को हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

बिहार न्यूज
पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। 36 पुलिस पदाधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने या पुलिस केंद्र भेजा गया है।


जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 36 पुलिस पदाधिकारियों को एक थाना से दूसरे थाना या पुलिस केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। इस कार्रवाई के तहत कई थानों के थानाध्यक्षों को उनके पद से हटाकर सारण पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। 


इनमें एकमा थाना के थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, मशरक थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, गौरा थाना की थानाध्यक्ष सिमरन कुमारी, जलालपुर थाना के थानेदार राजेश कुमार, भेल्दी थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार, इसुआपुर थाना के थानेदार कमल राम, दिघवारा थाना के थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, रसूलपुर थाना के थानेदार राहुल कुमार श्रीवास्तव, पानापुर थाना के थानेदार राजा राम और दाउदपुर थाना के थानेदार कुंदन कुमार शामिल हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है। अन्य स्थानांतरित पदाधिकारियों की पूरी सूची भी जारी कर दी गई है।

देखिये पूरी लिस्ट सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..