ब्रेकिंग
10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक

शिवहर में किसान की हत्या का खुलासा, पिता और दो बेटों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में घटना को दिया था अंजाम

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में किसान साहेब राय की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में पिता और उसके दो बेटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

शिवहर: तरियानी थाना क्षेत्र के घुसुकपुर पंचायत के छतौनी टोल वार्ड संख्या-2 में 55 वर्षीय किसान साहेब राय की गला दबाकर हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन का विवाद सामने आया है।


पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को एसडीपीओ अनुशील कुमार की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और तरियानी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर त्वरित जांच शुरू की और मामले के खुलासे के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया।


एसपी ने बताया कि मृतक साहेब राय (55), पिता स्वर्गीय राम कलेवर राय की पत्नी कौशल्या देवी के लिखित आवेदन पर तरियानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसआईटी ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या का सफल उद्भेदन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंस लाल राय (पिता-स्वर्गीय वासुदेव राय), उसके पुत्र सुरेंद्र राय और नगीना राय के रूप में हुई है। तीनों घुसुकपुर गांव, तरियानी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी हंस लाल राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं पर भी अनुसंधान जारी है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स