ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

शादी में हैलोजन बल्ब बुझाने और आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर हुआ विवाद, वर पक्ष के युवक ने दुल्हन के चाचा को चाकू मार कर दी हत्या

SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां, एक एक गांव में आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर विवाद के बाद वर पक्ष के एक युवक ने दुल्हन के चाचा पर चाकू

शादी में हैलोजन बल्ब बुझाने और आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर हुआ विवाद, वर पक्ष के युवक ने दुल्हन के चाचा को चाकू मार कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां, एक एक गांव में आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर विवाद के बाद  वर पक्ष के एक युवक ने दुल्हन के चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


दरअसल, बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शादी में उस समय खुशियां मातम में तब्दील हो गई, जब आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद वर पक्ष के तरफ से एक युवक द्वारा दुल्हन के चाचा को चाकू गोद दी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बीच बचाव करने आया एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से जख्मी है। 


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार की रात में गोपालगंज जिले के गोपालगंज थाना के हजियापुर गांव से तरैया थाना के उसरी गांव में फिरोज मियां के घर उनकी बेटी की बारात आई थी। इसी दौरान ट्रॉली पर आर्केस्ट्रा के नर्तकी के साथ नृत्य करने और हैलोजन वाल्ब बुझाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कुछ कुछ युवकों की आपस में भिड़ंत हो गई। उसके बाद खाना खिला रहे वधु पक्ष के एक युवक को वर पक्ष के युवक ने आकर सीने में चाकू मार दिया, जबकि बीच बचाव में दूसरे युवक को भी चाकू लग गई है। इसी बीच दोनों पक्षों में हुए मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। उसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसरी गांव निवासी अलाउद्दीन का 30 वर्षीय पुत्र हसनैन है। जानकारी के अनुसार, मृतक फिरोज मिया के चचेरे भाई थे।


इधर, इस मामले में घायल उसरी निवासी धर्मेन्द्र राय का रेफरल अस्पताल तरैया में से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। वहीं,घटना की सूचना मिलते ही तरैया थानाध्यक्ष मो.शोएब आलम अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।