ब्रेकिंग
नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में सारण पुलिस, जिलेभर में निकाला फ्लैग मार्च

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सारण पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

बिहार न्यूज
सारण में फ्लैग मार्च
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SARAN: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।


फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी मुहर्रम समिति के आयोजकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं लाइसेंस की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन करें।


सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।