ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

राहत सामग्री वितरण के दौरान थानेदार ने बाढ़ पीड़ितों पर तान दी पिस्टल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: सारण में राहत सामग्री वितरण के दौरान थानेदार का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानते नजर आ रहे हैं। पुलिस कप्तान ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत को लेकर पीड़ितों में नाराजगी के बीच राहत और बचाव कार्य के दौरान कई जगह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने विरोध की स्थिति सामने आ रही है। कुछ स्थानों पर विरोध धक्का-मुक्की और कथित अभद्र व्यवहार तक पहुंचने की बात सामने आई है।



मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में राहत सामग्री वितरण के दौरान मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह के साथ कथित अभद्र व्यवहार का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस कप्तान ने वायरल वीडियो की जांच कराने और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



वायरल वीडियो में भीड़ के विरोध के बीच थानाध्यक्ष को जूता दिखाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद भीड़ का आक्रोश बढ़ता नजर आता है। वीडियो में थानाध्यक्ष कमर में रखी पिस्टल निकालकर उसे कॉक करते हुए दिखाई देते हैं। इसी दौरान भीड़ की ओर से ‘‘मारो गोली, मारो गोली’’ जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष पिस्टल वापस कमर में रख लेते हैं।



हालांकि, वायरल वीडियो के आगे की पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियों और घटना के पूरे संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। एसपी ने वीडियो की जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



नोट: यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता या वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता