ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

सारण के गड़खा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN:सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  घटना गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी प्रभात पांडेय की पत्नी संध्या कुमारी की मौत फांसी लगने से हो गई जबकि मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति और उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या बता रहे हैं। 


वही मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुरालवाले दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज को लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई।  बताया जा रहा है कि संध्या कुमारी की शादी वर्ष 2021 में प्रभात पांडेय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


मृतका के भाई रोहित पांडेय ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और अंततः उसे फांसी पर चढ़ा दिया गया। घटना के बाद घर के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति प्रभात पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।