ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे विजय चौधरी, बोले- नीतीश के विजन पर ही बिहार में चलेगी एनडीए सरकार

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर के पैतृक गांव पहुंचे विजय चौधरी का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार, नीतीश कुमार के विजन पर ही काम करती रहेगी।

बिहार न्यूज
गांव-घर में जोरदार स्वागत
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी आज समस्तीपुर दौरे पर हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार वे समस्तीपुर जिले के केवटा स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। विजय चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।


इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी राज्य में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार, नीतीश कुमार के विजन पर ही काम करती रहेगी। नीतीश कुमार के सपनों को पूरा किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि कर्पूरी ठाकुर के बाद समस्तीपुर जिले से दूसरी बार किसी को डिप्टी सीएम बनने का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे समस्तीपुर सहित पूरे बिहार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।


गौरतलब है कि विजय चौधरी का पैतृक घर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के केवटा गांव में है, जबकि वे सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। विजय कुमार चौधरी बिहार के समस्तीपुर जिले की सरायरंजन विधानसभा सीट से विधायक हैं। 


वे जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के वरिष्ठ नेता हैं और नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में सरायरंजन विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और लगातार कई बार से विधायक हैं। उन्हें बिहार की राजनीति में एक प्रमुख और अनुभवी नेता के रूप में जाना जाता है।

समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट