ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Bihar: फेल हो रहा CM का सपना! होली से पहले शराबबंदी वाले राज्य में हजारों लीटर शराब बरामद

CHHAPRA: होली से पहले शराब की अवैध खेप की धरपकड़ लगातार जारी है. बिहार पुलिस ने छपरा जिले में मोबिल के गैलेन में 1000 हजार लीटर देशी शराब बरामद किया है. वही मौके से शराब धंधे

Bihar: फेल हो रहा CM का सपना! होली से पहले शराबबंदी वाले राज्य में हजारों लीटर शराब  बरामद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPRA: होली से पहले शराब की अवैध खेप की धरपकड़ लगातार जारी है. बिहार पुलिस ने छपरा जिले में  मोबिल के गैलेन में 1000 हजार लीटर देशी शराब बरामद किया है. वही मौके से शराब धंधेबाज की कार और बाइक बरामद किया गया.


जानकारी के अनुसार, मशरक थाना क्षेत्र के निकुंभ सेमरी गांव में थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए मोबिल के गैलेन में 1000 हजार लीटर देशी शराब बरामद किया. वही मौके से शराब धंधेबाज की कार और बाइक बरामद किया गया. मामले में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में निकुंभ सेमरी गांव में छापेमारी करते हुए मोबिल के गैलेन में भरा एक हजार लीटर बरामद किया गया. वही मौके से मारूति कार और बाइक बरामद किया गया. दूसरी तरफ पुलिस चुंगल से फसते देख शराब धंधेबाज जमादार अजय कुमार सिंह को गढ़े में धक्का दे फरार हो गया. जप्त की गयी मारूति बीबी और हीरो एच एफ डीलक्स बाइक रोहित कुमार सिंह के नाम पर निबंधित हैं. 


पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है कि शराब कहां से लायी गयी हैं और कौन कौन इसमें संलिप्त हैं. जप्त कार और बाइक को शराब से भरे गैलनो के साथ थाना परिसर लाया गया. जहां मौके पर पहुंचे मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने जांच पड़ताल की और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया में लग गयी हैं.