ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

छपरा में रिटायर्ड सेना जवान लापता, तीन दिन से सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन

छपरा के परसा प्रखंड से रिटायर्ड सेना जवान रामअधार राय के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद परिवार चिंतित है। तीन दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

बिहार न्यूज
पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के परसा प्रखंड के भलवहिया गांव निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान रामअधार राय के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद उनके परिवार में चिंता और अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है। तीन दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन बेहद परेशान हैं।


इस संबंध में 2 मई को उनके भाई श्याम विहारी राय ने परसा थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से भाई की जल्द बरामदगी की मांग की। लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। जिससे परिजन काफी चिंतिंत हैं। पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 


समाजसेवी प्रोफेसर विमल प्रसाद ने बताया कि 1 मई को दोपहर करीब 2 बजे रामअधार राय साइकिल से घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। गांव के एक दुकान पर उनकी साइकिल खड़ी मिली, लेकिन उसके बाद से वे लापता हैं।


परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद उनकी पत्नी फुलेश्वरी देवी, भाई श्याम विहारी राय, पुत्र परमजीत कुमार, रणवीर कुमार, रणधीर कुमार तथा पुत्रियां बबिता कुमारी और माधुरी कुमारी गहरे सदमे में हैं।

टैग्स