ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छपरा में अजबोगरीब मामला, घर के सामने निजी जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद

छपरा के बनियापुर के सतुआ गांव में घर के सामने कथित तौर पर शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। परिवार ने प्रशासन से जमीन की स्थिति स्पष्ट करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

छपरा: बिहार के छपरा स्थित बनियापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सतुआ गांव में घर के ठीक सामने कथित तौर पर शव दफनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। एक परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।


सतुआ गांव निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के परिवार का आरोप है कि उनके घर के सामने एक मुस्लिम परिवार की ओर से शव दफना दिया गया। परिवार का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि संबंधित जमीन निजी है और वहां शव दफनाया जा सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।


मुकेश कुमार श्रीवास्तव के परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिस जमीन पर शव दफनाया गया है, उसका स्वामित्व किसके पास है और वहां शव दफनाने की अनुमति थी या नहीं।


अब इस मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई का इंतजार है। जांच के बाद ही जमीन और शव दफनाने से जुड़े पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स