ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन में मारी टक्कर, दो होमगार्ड जवान घायल, एक की मौत

SARAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों के घायल या मृत होने की सुचना निकल

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन में मारी टक्कर, दो होमगार्ड जवान घायल, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों के घायल या मृत होने की सुचना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में दो होमगार्ड के जवान बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि की मौत हो गई। 


दरअसल , बिहार के सारण जिले में तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की गस्ती गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना गरखा थाना क्षेत्र के जासो सती पोखरा के पास की बताई जा रही है। फिलहाल होमगार्ड जवान के शव को सदर अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं, घायल जवान का इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, जिले के गरखा थाना इलाके में आज सुबह में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस के गस्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान एक होमगार्ड जवान को मृत घोषित कर दिया। इस होमगार्ड जवान की पहचान तारकेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। घायल जवानों में अजय कुमार सिंह और चंदन कुमार मिश्रा का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 


इधर. इस घटना के बाद थाना की गश्ती वाहन के अन्य लोगों ने उक्त ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीछा करके पकड़ लिया।ये दोनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को खबर कर दिया गया है। जिसके बाद  काफी संख्या में होमगार्ड के जवान छपरा सदर अस्पताल में पहुंचे हुए है। जहां मृतक होमगार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।