ब्रेकिंग
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी; कई रिकॉर्ड भी तोड़ेBihar News: बिहार में बस किराए में वृद्धि, परिवहन विभाग ने 10 से 15 फीसदी किया बढ़ोतरी; जानें..प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी: बिहार के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच; इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानबिहार के इस रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी, 962 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्पविशेष अभियान में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तारIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी; कई रिकॉर्ड भी तोड़ेBihar News: बिहार में बस किराए में वृद्धि, परिवहन विभाग ने 10 से 15 फीसदी किया बढ़ोतरी; जानें..प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी: बिहार के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच; इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानबिहार के इस रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी, 962 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्पविशेष अभियान में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

बिहार में बालू माफिया पर बड़ा वार… फर्जी चालान का खेल उजागर, छापेमारी में तीन गिरफ्तार

Bihar News: सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी चालान गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान बालू लदे ट्रक समेत कई वाहन जब्त किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

बिहार में बालू माफिया पर बड़ा वार… फर्जी चालान का खेल उजागर, छापेमारी में तीन गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी चालान के खेल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से वाहन जब्त किए और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस खुलासे के बाद इलाके में बालू माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:50 बजे खनन पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के घाटों पर बिना वैध अनुमति के बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डोरीगंज थाना पुलिस ने तत्काल विशेष अभियान चलाया और संबंधित घाटों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि तीन वाहन बिना वैध टोकन के घाट संख्या-07 में प्रवेश कर चुके थे और अवैध तरीके से बालू उठाव की तैयारी में थे। इसी दौरान एक ट्रक, जिसमें करीब 500 घनफीट सफेद बालू लदा हुआ था, घाट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।


पकड़े गए ट्रक चालक से जब चालान मांगा गया, तो उसने एक दस्तावेज प्रस्तुत किया। पुलिस ने जब उस चालान की बारीकी से जांच की, तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। जांच में यह भी सामने आया कि इसी तरह के फर्जी चालानों का इस्तेमाल कर लंबे समय से अवैध बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा था।


घाट प्रबंधक से पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि प्रस्तुत चालान उस घाट के लिए मान्य नहीं था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और पूरे मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।


इस मामले में डोरीगंज थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से सुशील चौधरी, राजेश्वर राय और नीरज तिवारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बालू लदा ट्रक समेत दो अन्य वाहन भी जब्त किए गए हैं।


पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।