ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

घर पर अकेली मां-बेटी को पड़ोसियों ने पीटा, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

SARAN : बिहार में अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडिय

घर पर अकेली मां-बेटी को पड़ोसियों ने पीटा, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच
Editor
2 मिनट

SARAN : बिहार में अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो में महिला को कुछ लोग लात-घूसे से मार रहे हैं और अभद्र गालियां दे रहे हैं। वायरल वीडियो सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव का है। इस वीडियो को लेकर बनियापुर थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। 


पीड़ित महिला की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव की चंपा देवी के रूप में की गई है। चंपा का कहना है कि पड़ोसियों के साथ पहले से ही जमीन विवाद चल रहा था। हालांकि गांव के पंचों ने मिलकर इसका निष्कर्ष भी निकाल दिया था। इसके बावजूद पड़ोसियों ने महिला को निशाना बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला ने गांव के हरिचरण साह, हरेंद्र साह, रौशन साह और अनीता देवी के साथ उनके दर्जनों सगे-संबंधी का नाम भी लिया है। 


इस घटना में चंपा देवी, उसकी बेटी सपना कुमारी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता चंपा देवी ने वायरल वीडियो के आधार पर बनियापुर थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके  बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बताया जा रहा है कि चंपा अपनी बेटी सपना और बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी घर में घुस गए और महिला को पीटने लगे।

टैग्स