ब्रेकिंग
नेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरास्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तारगंडक में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, बेतिया में NDRF तैनाती की तैयारी, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेजनेपाल त्रासदी पर अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, बिहार के मुख्यमंत्री को क्या कहा?नेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरास्टे होम में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, मौके से पकड़े गये 15 युवक-युवतियां, संचालक गिरफ्तारगंडक में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, बेतिया में NDRF तैनाती की तैयारी, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेजनेपाल त्रासदी पर अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, बिहार के मुख्यमंत्री को क्या कहा?

बारिश से बचने का भी नहीं मिला मौका… खेत में गिरी आकाशीय बिजली, किसान की दर्दनाक मौत

Bihar News: खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने के दौरान हुए इस हादसे के बाद गांव में शोक...

बारिश से बचने का भी नहीं मिला मौका… खेत में गिरी आकाशीय बिजली, किसान की दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि किसान रोज की तरह खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और वज्रपात की चपेट में आ गए।


घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरिया छपरा दियारा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय चंद्रमा चौधरी रोज की तरह अपने खेत में परवल तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने लगी और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।


ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के बीच अचानक जोरदार गर्जना हुई और आसमान से बिजली सीधे खेत में गिर पड़ी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंद्रमा चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए और खेत में ही गिर पड़े।


खेत में मौजूद अन्य लोगों ने जब यह भयावह मंजर देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।