ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

सरकारी स्कूलों में तैनात रात्रि प्रहरियों का वेतन बढ़ाएगी नीतीश सरकार, विधानसभा में दिया भरोसा

PATNA : सरकारी स्कूलों में तैनात रात्रि प्रहरीयों को कम वेतन मिलने का मामला आज बिहार विधानसभा में उठा. विधानसभा में आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस मामले को प्रश्नोत्तर काल में उठाया. ज

सरकारी स्कूलों में तैनात रात्रि प्रहरियों का वेतन बढ़ाएगी नीतीश सरकार, विधानसभा में दिया भरोसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सरकारी स्कूलों में तैनात रात्रि प्रहरीयों को कम वेतन मिलने का मामला आज बिहार विधानसभा में उठा. विधानसभा में आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस मामले को प्रश्नोत्तर काल में उठाया. जवाब में सरकार ने कहा कि रात्रि प्रहरीयों को मिलने वाला भत्ता बढ़ाया जाए. इसको लेकर सरकार विचार कर रही है.


विधानसभा में जब इस मामले पर चर्चा होने लगी तो एक-एक कर कई विधायकों ने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा. जेडीयू के विधायक हरिनारायण सिंह बीजेपी विधायक संजय सरावगी आरजेडी विधायक के आलोक कुमार मेहता ने भी सरकार से इस मामले में स्पष्टता की मांग की थी. फिलहाल बिहार में रात्रि प्रहरीयों को केवल ₹5000 मासिक भत्ते के तौर पर दिया जाता है. न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने को लेकर विधायकों ने सदन में चिंता जताई. तो शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कह दिया कि सरकार का ध्यान इस विषय वस्तु पर है. लेकिन न्यूनतम मजदूरी के लिए समय सीमा और सेवा के लिए स्थान जैसी अहर्ताओं को भी पूरा करना होगा.


विधानसभा में इस मामले को लेकर काफी देर तक पर चर्चा होती रही. बिहार के हाई और प्लस टू स्कूलों में रात्रि प्रहरीयों को सरकार की तरफ से कोई भत्ता मुहैया नहीं कराए जाने का मामला संजय सरावगी ने सदन में उठाया. संजय सरावगी ने जब इस मामले को उठाया तो सरकार ने कहा कि अगर प्रबंध समिति चाहे तो वह अपने स्तर से भत्ता बढ़ा कर दे सकती है. इसके बाद बीच सदन सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो शिक्षा मंत्री ने आखिर में यह भरोसा दिया कि रात्रि प्रहरी यों के लिए कैसे भत्ते में इजाफा किया जाए और एकरूपता लाई जाए इसका प्रयास सरकार करेगी.

टैग्स