ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर एक लड़के की मौत, घर में मचा कोहराम

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक घटना सामने आई है, जहां सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया

सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर एक लड़के की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BAGHA :  पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक घटना सामने आई है, जहां सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.


घटना बगहा इलाके के पीपरा नगर का है. जहां अप सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान नरवल बरवल पंचायत के नरवल के रहने वाले मुन्ना कुमार (19) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर घटना पर पहुंची रेल आरपीएफ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.


सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर एक लड़के की मौत, घर में मचा कोहराम


रेल पुलिस के एसआई ने बताया कि अप सप्तक्रांति 2558 एक्सप्रेस के पीपरा  पूल के उक्त घटना हुई है. उन्होंने बताया कि संभवत: युवक पूल पार कर रहा था. इसी क्रम में अप सप्तक्रांति एक्सप्रेस पूल पर आ पहुंची, जिससे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता