ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर सियासत गर्म, संतोष सुमन ने कांग्रेस को घेरा, कहा..कुंठा और मानसिक दिवालियापन का प्रमाण

डॉ. सुमन ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा बार-बार देश के सामने आता रहा है। जब-जब देश की सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व की बात होती है, तब-तब कांग्रेस के नेताओं की भाषा और सोच देशहित के विपरीत नजर आती है।

बिहार न्यूज
कांग्रेस पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है।


डॉ. सुमन ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा बार-बार देश के सामने आता रहा है। जब-जब देश की सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व की बात होती है, तब-तब कांग्रेस के नेताओं की भाषा और सोच देशहित के विपरीत नजर आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ऐसे बयानों और रुख से भरा रहा है, जिसने हमेशा राष्ट्रहित पर सवाल खड़े किए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रतिष्ठा हासिल की है, और ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करना न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है।


डॉ. सुमन ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसकी राजनीति अक्सर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी संदेह और भ्रम पैदा करने वाली रही है। देश की जनता अब इस दोहरे चरित्र को भली-भांति पहचान चुकी है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह भाषा उसके गिरते जनाधार, बढ़ती हताशा और सत्ता से दूर होने की पीड़ा को दर्शाती है। व्यक्तिगत स्तर पर गिरकर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।


अंत में डॉ. सुमन ने कहा कि देश की जनता इस तरह की स्तरहीन राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका करारा जवाब मिलेगा

टैग्स