ब्रेकिंग
गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का सीएम नीतीश आज करेंगे शिलान्यास, 591 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

SAMASTIPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित नरघोघी में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का आज शिलान्यास होगा। इस

FirstBihar
Editor
2 मिनट

SAMASTIPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित नरघोघी में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का आज शिलान्यास होगा। इस मौके पर सीएम नीतीश के अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे।


समस्तीपुर स्थित राम जानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर कुल 591 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें केंद्र की तरफ से 113 करोड़ और राज्य सरकार 478 करोड़ की राशि खर्च करेगी। 500 बेड वाले इस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का भवन 6 मंजिला होगा। 

मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट के तहत यहां 100 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। इसके अलावा कॉलेज में एएनएम, जीएनएम, पारा मेडिकल और नर्सिंग कोर्स इसकी भी पढ़ाई होगी। अस्पताल में एडवांस ओपीडी, आईसीयू, लेबर रूम, मॉडल ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी के साथ-साथ ब्लड बैंक भी होगा। सरकार इस पूरे मेडिकल कॉलेज कैंपस में हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगी।


टैग्स