ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

समस्तीपुर के CO और थानाध्यक्ष घुस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कारवाई

SAMASTIPUR: इस वक्त समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के मथुरापुर ओपी थानाध्यक्ष संजय कुमा

समस्तीपुर के  CO और थानाध्यक्ष घुस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कारवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के मथुरापुर ओपी थानाध्यक्ष संजय कुमार और वारिसनगर के सीओ संतोष कुमार को घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं जानकारी के मुताबिक वही पर मौजूद दो अफसर निगरानी के गिरफ्त से बच कर निकल जाने में सफल हो गए है. 


बताया जाता है कि थानाध्यक्ष 25000 और अंचलाधिकारी 20000 रुपया इस मामले की फरियादी पीड़िता मंजू देवी से रिश्वत के रूप में मांग रहे थे. जिसकी शिकायत पहले से ही निगरानी को दे दी गई थी. निगरानी की टीम ने दो अलग अलग टीम बनाकर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है पूर्व में भी कई कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़े हुए हैं. 


जानकारी के मुताबिक मंजू देवी का पारिवारिक सम्पत्ति के जमीनी विवाद का मामला वारिसनगर अंचलाधिकारी और मथुरापुर ओपी के जनता दरबार में संयुक्त रूप से चल रहा था. इसके रिपोर्ट के लिए दोनों अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. इस गिरफ्तारी से भ्रष्ट अधिकारियों औऱ कर्मियों में हड़कंप मच गया है.


निगरानी की टीम दोनों गिरफ्तार अधिकारी को साथ लेकर समस्तीपुर से निकल गयी है. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता