ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह और विनोद तावड़े से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे। सूची को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

बिहार न्यूज
जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) का विस्तार बक्सर तक होगा। बिहार कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद खुद सम्राट चौधरी शनिवार को जेपी गंगा पथ का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मरीन ड्राइव पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


दिल्ली में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सम्राट चौधरी की मुलाकात बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से भी तय है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा की सूची पर विचार-विमर्श कर उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी के कल दिल्ली से पटना लौटने की संभावना है।


इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुलाकात की। सीएम सम्राट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि "आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई। लेकिन इस मुलाकात के बाद बिहार की सियासी गलियारों में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई। यह चर्चा हो रही है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। शायद इसी उद्धेश्य को लेकर सीएम सम्राट चौधरी शनिवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।  

 CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

 CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात