ब्रेकिंग
अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

समोसे और मछली की मुंडी के बाद, अब क्रिकेट खलेने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत

GOPALGANJ : बिहार का गोपालगंज का इलाका हमेशा से ही अपने अनोखे कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मछली की मुंडी को लेकर तो कभी समोसा खिलाने को लेकर लोगों की हत्या

समोसे और मछली की मुंडी के बाद, अब क्रिकेट खलेने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार का गोपालगंज का इलाका हमेशा से ही अपने अनोखे कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी मछली की मुंडी को लेकर तो कभी समोसा खिलाने को लेकर लोगों की हत्या कर दी जाती है। अब एक ताजा मामला में क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई हत्या का है।


मिली जानकारी के अनुसार,  गोपालगंज में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर  दी गयी है।  यह पूरा मामला नगर थाना इलाके का बताया जा रहा है। जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों में मारपीट हो गई। इसे देखकर बीच-बचाव करने गये व्यक्ति की एक पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


बताया जा रहा है कि, नगर थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में दो किशोरों के बीच क्रिकेट खेलने में मारपीट हो गई तभी मारपीट करते हुए बच्चे को तीसरे व्यक्ति ने देखा तब वह बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंचा। तभी वहां मारपीट करते हुए एक पक्ष के लोगों ने उस व्यक्ति के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक और व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया था. उसका इलाज जारी है। 


इस घटना में  मृतक व्यक्ति की पहचान कोटवां गांव निवासी हरेराम प्रसाद के रूप में हुई। जबकि मारपीट में घायल व्यक्ति की पहचान रामाशंकर प्रसाद है। इसको लेकर जख्मी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि, सुरेश राम का पोता छोटू कुमार और नेता प्रसाद के बेटा प्रिंस कुमार के बीच मारपीट हो रहा था। उनलोगों के मारपीट को छुड़ाने के लिए हरेराम प्रसाद और हम गए थे। उसी समय सुरेश राम के पक्ष लेने वाले लोगों ने लाठी-डंडे से हरेराम को पीट दिया. तभी मौके पर ही हरेराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस मृतक के गांव कोटवा और अस्पताल में कैंप कर रही है।